हिंदी
डॉ. रुपेश कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए राकेश टिकैत (Image Source: Dynamite News)
Saharanpur: फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने, गन्ने के बकाया भुगतान और जमीन के मुआवजे जैसी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को सहारनपुर पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो 7, 8 और 9 दिसंबर को प्रदेशभर में जिलाधिकारी कार्यालयों पर 72 घंटे का धरना दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसान अब मुख्यालयों को ही अपना घर बनाएंगे।
कमिश्नर कार्यालय पर 26 नवंबर से चल रहे धरने का शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कमिश्नर cके बाद समापन हुआ। टिकैत ने कहा कि किसान अब अधिकारियों की मीठी-मीठी बातों और आश्वासनों में आकर अपना आंदोलन कमजोर नहीं करेंगे।
राकेश टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशभर में मंडलायुक्तों के माध्यम से राष्ट्रपति और केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजे जा रहे हैं। किसानों की प्रमुख मांगों में एमएसपी गारंटी कानून, पूर्ण कर्जमाफी, भूमि अधिग्रहण में सर्किल रेट बढ़ाना और बिजली के निजीकरण पर रोक लगाना शामिल है।
राकेश टिकैत ने सरकार को दी चेतावनी (Image Source: Dynamite News)
Jhansi Love Triangle: लड़की का चक्कर बाबू भैया! दो युवकों की मारपीट के बीच युवती ने खींचा सबका ध्यान
टिकैत ने कहा कि किसानों की फसलें एमएसपी से कम कीमत पर खरीदी जा रही हैं। सरकार ऐसा कानून बनाए, जिससे किसी भी किसान की उपज एमएसपी से नीचे न खरीदी जाए।
उन्होंने जमीन के मुआवजे का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों को वर्षों पुराने सर्किल रेट के आधार पर भुगतान किया जाता है, जबकि निर्माण सामग्री और मजदूरों का भुगतान मौजूदा बाजार भाव के अनुसार होता है। उन्होंने सर्किल रेट में कम से कम 100 प्रतिशत वृद्धि करने और किसानों को मुआवजे के लिए आर्बिट्रेशन के चक्कर लगाने से राहत देने की मांग की।
सहारनपुर में किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो किसान मुख्यालयों को ही अपना घर बनाएंगे। उन्होंने 7, 8 और 9 दिसंबर को प्रदेशभर में डीएम कार्यालयों पर 72 घंटे के धरने का ऐलान किया। साथ ही अखिलेश यादव के मुफ्त बिजली और कर्जमाफी के चुनावी वादों का स्वागत करते हुए बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए।
#RakeshTikait #FarmersProtest #Saharanpur #AkhileshYadav #BKU #UPNews @RakeshTikaitBKU
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 27, 2026
टिकैत ने सहारनपुर में चीनी मिलों के लगातार बंद होने से किसानों को नुकसान होने की बात कही। उन्होंने मांग की कि बंद चीनी मिलों को बिकवाकर नए मालिकों से पुराने बकाये का भुगतान कराया जाए और मिलों को दोबारा चालू किया जाए। गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक निर्धारित करने और भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में कराने की मांग भी उठाई।
उन्होंने बिजली संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए बिजली के निजीकरण पर सवाल उठाए। टिकैत ने राजनीतिक दलों से अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली और कर्जमाफी का वादा शामिल करने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने चार श्रम संहिताओं को वापस लेने की मांग भी की।
राकेश टिकैत ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनावी घोषणा पत्र में किसानों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली और कर्जमाफी के वादे का स्वागत किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने भी पिछले चुनाव में किसानों से कई वादे किए थे, लेकिन सरकार उन पर खरी नहीं उतरी। सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया था, जबकि चुनाव जीतने के बाद किसानों के ट्यूबवेल पर स्मार्ट मीटर लगवाए गए।
टिकैत ने किसान संगठनों के पदाधिकारियों से अपने जिलों में सक्रिय रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस विभाग या अधिकारी के कारण किसानों की समस्याएं लंबित रहेंगी, उसके कार्यालय पर 48 से 72 घंटे तक धरना दिया जाएगा। उन्होंने किसानों को फसल चक्र अपनाने, मोटे अनाज की खेती बढ़ाने और रासायनिक दवाइयों का इस्तेमाल कम करने की सलाह देते हुए एकजुट रहने की अपील की।
Location : Saharanpur
Published : 27 November 2026, 5:17 PM IST