अब किताबों के साथ सेफ्टी की भी पढ़ाई! महराजगंज के 200 स्कूलों में शुरू होगा विशेष जागरूकता अभियान

जनपद के विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के तहत जिले के न्यूनतम 200 विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 27 November 2026, 4:08 PM IST
google-preferred

Maharajganj: जनपद के विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के तहत जिले के न्यूनतम 200 विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों से लेकर विद्यालय के कर्मचारियों तक को आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई

इसी क्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के उद्देश्यों, कार्ययोजना और विद्यालय स्तर पर आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा संबंधी गतिविधियों के प्रभावी संचालन पर विस्तार से चर्चा हुई।

समीक्षा करते डीएम (Img: Dynamite News)

जिलाधिकारी ने दिए स्पष्ट निर्देश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद के कम से कम 200 विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और विद्यालय के कार्मिकों को केवल सैद्धांतिक जानकारी तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें व्यावहारिक रूप से भी प्रशिक्षित किया जाए, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में वे तत्काल और सुरक्षित प्रतिक्रिया दे सकें।

मॉक ड्रिल से परखी जाएगी तैयारी

डीएम ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों में मॉक ड्रिल को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूकंप, आगजनी अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में विद्यार्थियों को घबराने के बजाय सूझबूझ और सतर्कता के साथ कार्य करना आना चाहिए। इसके लिए उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने, आवश्यक सावधानियां बरतने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की जानकारी दी जाए।

पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष के पद पर रीताब्रत बनर्जी की नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

जिले में होगा मेगा इवेंट, स्कूलों में लगेंगे

जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत एक मेगा इवेंट आयोजित कराने का भी निर्देश दिया। इसमें अधिक से अधिक विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही विद्यालयों में जागरूकता संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित करने और सुरक्षा उपायों से जुड़े बैनर प्रमुख स्थानों पर लगवाने को कहा गया।

डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें। सभी संबंधित विद्यालयों से समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) डॉ. प्रशांत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, बीएसए सुरजीत कुमार सहित एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  27 November 2026, 4:08 PM IST

Advertisement