फरेंदा वासियों के लिए खुशखबरी, स्थानीय मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आनंदनगर स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल में अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस यूनिट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सैय्यद अरशद, चेयरमैन लाइफ केयर हॉस्पिटल, द्वारा फीता काटकर किया गया।