हिंदी
जिलाधिकारी ने ग्राम चौपाल लगाकर मौके पर सुलझाईं समस्याएं
Maharajganj: सांसद आदर्श ग्राम हरिहरपुर में शुक्रवार को ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। चौपाल में जनपद स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को शासन की प्राथमिक योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य योजनाओं का लाभ गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने वीबी–जी राम जी योजना के तहत अब 125 दिन रोजगार मिलने और आजीविका सृजन पर विशेष जोर दिए जाने की जानकारी दी।
मनरेगा में गड़बड़ी उजागर, हरिहरपुर में डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, जानिये पूरा अपडेट
उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पांच लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज, फॉर्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया और पीएम सूर्यघर योजना के तहत मिलने वाले अनुदान व अतिरिक्त आय की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।
चौपाल में अधिकारियों को लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण और मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अन्नप्राशन व गोद भराई संस्कार कराए गए तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में 225 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड निर्माण, पशुओं को दवा वितरण, पीएम सूर्यघर के आवेदन सहित कई सेवाएं मौके पर ही प्रदान की गईं। भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में यह चौपाल जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बनी।
मनरेगा में गड़बड़ी उजागर, हरिहरपुर में डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, जानिये पूरा अपडेट
इस दौरान एसडीएम जितेन्द्र कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी, बीडीओ राहुल सागर समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 7 February 2026, 9:06 PM IST
Topics : crime news Maharajganj DM Maharajganj News UP News