मिर्जापुर में यात्रियों से भरे ऑटो पर पलटा ट्रक, 2 की मौत 4 गंभीर, हाई-वे पर मची चीख-पुकार

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर शनिवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सवारी उतार रही ऑटो पर राखड़ से लदा हाईवा ट्रक अचानक पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 November 2026, 12:08 AM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शनिवार रात वाराणसी-शक्तिनगर हाई-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे सवारी उतार रही एक ऑटो पर राखड़ लदा हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सवारी उतारते वक्त हुआ हादसा

घटना अदलहाट थाना क्षेत्र की नारायणपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत सिकिया गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक, एक ऑटो यात्रियों को लेकर अहरौरा से वाराणसी की ओर जा रहा था। नारायणपुर बाजार के पास ऑटो रोककर सवारी उतारी जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहा राखड़ लदा हाईवा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और ऑटो के ऊपर पलट गया।

हाईवा के नीचे दबने से ऑटो में सवार यात्री हादसे की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के समय ऑटो में करीब छह यात्री सवार थे।

हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)

ऑटो का सीएनजी टैंक फटा

बताया जा रहा है कि हाईवा पलटते ही ऑटो का सीएनजी टैंक भी फट गया। वहीं, ट्रक में लदी राखड़ सड़क पर बिखर गई, जिससे घटनास्थल के आसपास धुंध छा गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिर्जापुर में महिला अनुदेशक ने मासूम बेटे के साथ ट्रेन के आगे दी जान, 7 साल की बेटी रह गई अकेली; परिवार में पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बचाव कार्य में मदद शुरू कर दी। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

सवारी उतारते वक्त हुआ खौफनाक हादसा (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)

जेसीबी की मदद से हाईवा हटाने का प्रयास

ऑटो के ऊपर भारी-भरकम हाईवा पलटने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही थीं। पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से हाईवा को उठाने का प्रयास शुरू किया।

Mirzapur News: पारिवारिक कलह या कुछ और? मिर्जापुर में मां-बेटे की मौत, सात साल की बेटी ने खोई मां

मामले की जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी था। मृतकों और घायलों की पहचान तथा हादसे के वास्तविक कारणों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Location :  Mirzapur

Published :  29 November 2026, 12:04 AM IST

Advertisement