चंदौली में बेलगाम डंपर सड़क पर पलटा, मासूम की मौत, कई बच्चों के दबने की आशंका
यूपी के चंदौली में शुक्रवार को दर्दनाक घटना सामने आयी है। एक बेलगाम डंपर सड़क पर पलट गया जिसके नीचे दबने से एक मासूम की मौत हो गई जबकि हादसे में कई मासूम बच्चों के दबने की आशंका है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।