हमीरपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, 13 घायल, छह मेडिकल कॉलेज रेफर

हमीरपुर में शुक्रवार रात को मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं का सफर अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चालक समेत 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छह को बेहतर इलाज के लिए उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 November 2026, 11:59 PM IST
google-preferred

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार रात को दुखद हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में चालक समेत 13 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।  छह घायलों को बेहतर उपचार के लिए उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सभी लोग सरीला स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। घटना जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धगवा के पास झबरा पुलिया की है।

मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग सरीला स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। पूजा के बाद सभी अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान झबरा पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर ट्रॉली समेत खाई में पलट गया।

हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार चालक समेत सभी 13 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर जरिया थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरीला पहुंचाया गया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाती पुलिस (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)

छह घायल उरई मेडिकल कॉलेज रेफर

सरीला सीओ शाहरुख खान ने बताया कि जरिया पुलिस को ग्राम धगवा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और चालक समेत सभी 13 घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सरीला पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार किया। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। सीओ के मुताबिक, छह लोगों को बेहतर उपचार के लिए उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

आधा दर्जन बंदूकें और चलती बस पर कई राउंड फायरिंग; हमीरपुर-राठ हाईवे पर यात्रियों में दहशत, पुलिस भी दंग

हादसे की जानकारी देते सीओ शाहरुख खान

जालौन जिले के रहने वाले हैं ज्यादातर श्रद्धालु

सीओ शाहरुख खान ने बताया कि हादसे का शिकार हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार ज्यादातर लोग जालौन जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद घर लौट रहे थे।

BIG BREAKING: हमीरपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दोनों युवकों की ऑन द स्पॉट मौत

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है। ट्रैक्टर किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं, उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए घायलों के उपचार की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

 

Location :  Hamirpur

Published :  27 November 2026, 11:51 PM IST

Advertisement