हिंदी
हरिहरपुर में डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
Maharajganj: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को मिठौरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत हरिहरपुर में मनरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रमिकों की उपस्थिति और अभिलेखों में बड़ी लापरवाही सामने आने पर डीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
डीएम ने सबसे पहले राजेंद्र प्रसाद के खेत से बाईपास रोड तक बन रहे संपर्क मार्ग के मिट्टी कार्य का जायजा लिया। लगभग 2 लाख 64 हजार रुपये की लागत से चल रहे इस कार्य में 30 मजदूर मौके पर कार्यरत मिले, लेकिन सिर्फ 6 श्रमिकों के जॉब कार्ड पर ही उपस्थिति दर्ज थी। शेष श्रमिकों के जॉब कार्ड मौके पर नहीं पाए गए, जिस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी श्रमिकों के जॉब कार्ड अनिवार्य रूप से मौके पर रखने और नियमित रूप से विवरण भरने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस, फाइल से निकलकर गांव तक पहुंचा प्रशासन, DM ने जमीन पर कराए संस्थाओं का निपटारा
इसके बाद उन्होंने रमेश पटेल के खलिहान से बोदर पुल तक बन रहे दूसरे संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया, जिसकी लागत लगभग 1 लाख 68 हजार रुपये है। यहां 9 मजदूर काम करते मिले।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मनरेगा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
महराजगंज में युवक की निर्मम हत्या से उबाल, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन; कब तक मिलेगा इंसाफ?
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी राहुल सागर, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अंकित श्रीवास्तव, एपीओ शिवेंद्र सहित कई अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 7 February 2026, 8:42 PM IST
Topics : Maharajganj DM Maharajganj News UP News