हिंदी
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Barabanki: बाराबंकी न्यायालय परिसर से आज दोपहर हत्या का दोषी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। सजा सुनाई जाने से ठीक पहले हुई इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। आरोपी सूरज कुमार को शनिवार दोपहर जिला कारागार से पुलिस सुरक्षा में कोर्ट लाया गया था, और आज उसे हत्या के मामले में सजा सुनाई जानी थी।
एडीजे राकेश कुमार की कोर्ट नंबर दो में सुनवाई के दौरान ही सूरज कुमार ने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से भाग निकाला। कोर्ट में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुसार, आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर अचानक भागने की योजना बनाई थी। घटना के समय सुरक्षा कर्मी उसके पीछे थे, लेकिन वह कोर्ट परिसर के बाहर निकलने में सफल हो गया।
फरार हुआ आरोपी सूरज कुमार बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र का निवासी है। उस पर धारा 302 के तहत हत्या का गंभीर मुकदमा चल रहा था। आरोपी की इस घटना से न्यायालय और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
महराजगंज में युवक की निर्मम हत्या से उबाल, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन; कब तक मिलेगा इंसाफ?
फरार होने की सूचना मिलते ही जिले के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। पुलिस अब कोर्ट परिसर के निकास द्वारों और आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि सूरज कुमार के भागने का मार्ग पता चल सके।
पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं। प्रदेशभर के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सुरक्षाकर्मियों से जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल आरोपी के फरार होने से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
महराजगंज में ग्राम चौपाल का आयोजन, DM संतोष कुमार शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
इस घटना ने न्यायालय और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। कोर्ट परिसर में उच्च सुरक्षा के बावजूद कैसे आरोपी फरार हो गया, इसे लेकर जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषी की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Location : Barabanki
Published : 7 February 2026, 9:15 PM IST
Topics : Barabanki Crime crime news UP News