हिंदी
Mumbai: टी20 विश्व कप 2026 का पहला मैच शनिवार को भारत और अमेरिका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोमांचक मुकाबले में भारत ने अमेरिका के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा। जिस पर जवाब में अमेरिकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन पर ही सिमट गयी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। वहीं अर्शदीप सिंह चार रन बनाकर आउट हो गए। अब सूर्यकुमार का साथ देने वरुण चक्रवर्ती आए हैं।हार्दिक पांड्या सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हुए। भारत को अक्षर पटेल के रूप में सातवां झटका लगा है। अक्षर 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रनों की नाबाद पारी खेली।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए।
वहीं अमेरिका की शुरूआत अच्छी नहीं रही। अमेरिका को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने एंड्रिस गॉस को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अमेरिका को 13 रन पर तीसरा झटका साईतेजा मुक्कामल्ला के रूप में लगा। उन्हें मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाए।
भारत ने अमेरिका को हराया
अमेरिका को चौथा झटका मिलिंद कुमार के रूप में लगा। वह 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अमेरिका को 16वें ओवर में अक्षर पटेल ने लगातार दो झटके दिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर संजय कृष्णमूर्ति को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने हरमीत सिंह को सिराज के हाथों कैच कराया। अब शुभम का साथ देने मोहम्मद मोहसिन आए हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर छह विकेट पर 100 रन बने।
जवाब में अमेरिका निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
भारतीय टीम की जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद सिराज की अहम भूमिका रही। सूर्या ने नाबाद 84 रन बनाकर भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। वहीं मोहम्मद सिराज ने कमबैक पर तूफानी गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके।अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने भी दो-दो सफलताएं हासिल कीं। अब भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले में 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया का सामना करेगी।
Viral Video: सरकारी नौकरी मिली…लेकिन 29 की उम्र में ही टूटने लगा शरीर, महिला ने बताया 8 साल का अनुभव
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती
संयुक्त राज्य अमेरिका प्लेइंग इलेवन: एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्का मल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर.
Location : Mumbai
Published : 7 February 2026, 10:49 PM IST