Mumbai Bus Accident: अनियंत्रित BEST बस ने मचाया तांडव, कई लोगों को कुचला, एक की मौत, तीन जख्मी
मुंबई के दादर (वेस्ट) में प्लाजा सिनेमा के पास बेकाबू BEST बस ने कार और दोपहिया को टक्कर मारते हुए पैदल यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।