Dharmendra First Car: धर्मेंद्र को कौन-सी कार थी सबसे प्यारी, जानिए कब खरीदी थी उन्होंने पहली कार

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र लग्जरी लाइफ जीते थे। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी थी लेकिन, क्या आप जानते हैं कि उनकी पहली कार कौन सी थी जो अभिनेता ने 65 साल पहले खरीदी थी और वो गाड़ी आज भी उनके पास मौजूद थी। एक बार उन्होंने खुद अपने फैन्स को सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी पसंदीदा कार के बारे में बताया था।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 24 November 2025, 4:56 PM IST
google-preferred

Mumbai: हिन्दी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता और सुपरस्टार धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। वे 89 बरस के थे। उनके निधन की खबर से समूचे मनोरंजन जगत की दुनिया में मायूसी छा गई। उनके फैंस उन्हें भावभीनी श्रद्धाजली दे रहे हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र लग्जरी लाइफ जीते थे। उनको पुरानी चीजों से लगाव था। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी थी लेकिन, क्या आप जानते हैं कि उनकी पहली कार कौन सी थी  जो अभिनेता ने 65 साल पहले खरीदी थी और वो गाड़ी आज भी उनके पास मौजूद थी।

सुपरस्टार धर्मेंद्र ने एक बार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी पसंदीदा कार के बारे में फैंस को बताया था। धर्मेंद्र ने अपनी लाइफ की खरीदी हुई पहली कार लोगों को दिखाई। धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने सबसे पहली कार Fiat खरीदी थी, जिसे ही-मैन ने साल 1960 में खरीदा था।

Dharmendra Passes Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की वो फिल्में जिन्होंने बनाया ही-मैन को अमर

धर्मेंद्र ने यह कार 18,000 रुपये में खरीदा थी, लेकिन उस समय 18 हजार रुपये बहुत बड़ी बात होती थी। धर्मेंद्र ने इस गाड़ी को काफी संभालकर रखा था। धर्मेंद्र के इस गाड़ी को खरीदे हुए 65 साल पूरे हो गए।

2021 में धमेंद्र ने सोशल मीडिया पोस्ट दर्शाता है कि उनका इससे कितना लगाव था। उन्होंने इसे अपना प्यारा बच्चा बताया और लिखा था, 'दोस्तों, फिएट मेरी पहली कार थी। एक स्ट्रगलर के लिए ईश्वर का बड़ा आशीर्वाद।'

Dharmendra: वीरू और बसंती का अमर प्रेम, जानिये हेमामालिनी और धर्मेंद्र कैसे बने एक-दूजे के लिये

इसके बाद उनके गैराज में लाखों से लेकर करोड़ों रुपये की कीमत वाली ऑडी A8, पोर्शे केयन, मर्सिडीज-बेंज S-क्लास, लैंड रोवर रेंज रोवर और मर्सिडीज SL500 जैसी गाड़ियों ने जगह बनाई। इसके बावजूद फिएट का स्थान कोई नहीं ले सकी, जिसे वो हमेशा अपने दिल के करीब मानते और हमेशा साथ रखना चाहते थे।

सालों बाद भी धर्मेंद्र ने इसे संभाल कर रखा- उन्होंने कहा था कि एक दिन जिंदगी मुश्किल हुई, तो यह टैक्सी की तरह काम आ सकती है।

1960 में ही किया था बॉलीवुड डेब्यू

धर्मेंद्र ने साल 1960 में ही 25 साल की उम्र में बतौर एक्टर हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की थी। उनकी डेब्यू फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ थी जबकि बॉलीवुड में काम करने से पहले धर्मेंद्र मुंबई में एक गैराज और ड्रिलिंग फर्म में काम करते थे।

धर्मेंद्र का कार कलेक्शन

धर्मेंद्र के पास फिएट के अलावा और भी कई लग्जरी गाड़ियां हैं। उनके पास ऑडी A8, पोर्शे केयेन, मर्सिडीज बेंज एस-क्लास (Mercedes-Benz S-Class), लैंड रोवर रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज SL500 जैसी लग्जरी कारें भी हैं।

 

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 24 November 2025, 4:56 PM IST