हिंदी
भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार समर सिंह का निचलौल में खास कार्यक्रम (Img: Dynamite News)
निचलौल/सिसवा (महराजगंज): भोजपुरी गीत-संगीत के साथ निचलौल में कल रविवार को समाजवादी PDA जनचौपाल का भव्य आयोजन होने जा रहा है। भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार समर सिंह अपनी मौजूदगी से इस आयोजन को खास बनाने वाले हैं। निचलौल स्थित दामोदरी पोखरा के खेल मैदान में शाम 5 बजे से यह कार्यक्रम आयोजित होगा। समर सिंह की धमाकेदार प्रस्तुतियों के साथ गायक मनोज यादव की मौजूदगी इस आयोजन का खास आकर्षण रहेगी। दोनों कलाकारों की उपस्थिति से भोजपुरी संगीत के रंग देखने को मिलेंगे।
समाजवादी PDA जनचौपाल के आयोजक सुशील टिबड़ेवाल, पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रत्याशी, 317 सिसवा विधानसभा ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, युवाओं, गणमान्य लोगों और भोजपुरी गीत-संगीत व संस्कृति के चाहने वालों से से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
ये भी पढ़ें- महराजगंज में दुर्गा विसर्जन में बवाल के बाद एक्शन, SP ने कोल्हुई थानेदार आलोक कुमार सिंह को किया सस्पेंड
महराजगंज: भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार समर सिंह कल रविवार शाम 5 बजे महराजगंज जनपद के निचलौल स्थित दामोदरी पोखरा के खेल मैदान आयोजित होने वाली विशाल PDA जनचौपाल में करेंगे शिरकत, 317 सिसवा विधानसभा के प्रत्याशी और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल PDA जनचौपाल के आयोजक हैं।समर सिंह के साथ भोजपुरी गायक मनोज यादव की भी रहेगी उपस्थिति, सुनिये PDA जनचौपाल के लिए समर सिंह का संदेश...
@samarsinghsh @SushilTibrewal1 @yadavakhilesh @samajwadiparty— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 24, 2026
उन्होंने सभी से सादर आमंत्रण स्वीकार कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।
इस आयोजन की पूर्व संध्या पर समर सिंह ने एक खास वीडियो भी जारी किया है और अपने महराजगंज आगमन पर खुशी जतायी है। उन्होंने अपने प्रशंसकों, भोजपुरी गीत-संगीत के दीवानों और स्थानीय लोगों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि निचलौल में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे दामोदरी पोखरा के खेल मैदान में आप सभी का स्वागत है।
ये भी पढ़ें- महराजगंज में चुनावी मैदान पर प्रशासन का पहरा, DM-SP की निगरानी में 81.41% मतदान, मतपेटियों की सुरक्षा पर भी सख्त नजर
यह विशाल आयोजन रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे दामोदरी पोखरा के खेल मैदान, निचलौल, जनपद महराजगंज में आयोजित होगा। आयोजक सुशील टिबड़ेवाल ने भी सभी क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में अपने पूरे परिवार, रिश्तेदारों के साथ खुद सहभागिता करने की अपील की है।
Location : Nichlaul
Published : 24 October 2026, 8:36 PM IST
Topics : Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) PDA Jan Chaupal Samajwadi Party Samar Singh Sushil Kumar Tibrewal