महाराजगंज में चुनाव की तैयारी में सपा का PDA दांव, पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल बोले- हम कमजोर लोगों के आंसू पोछेंगे
महाराजगंज में समाजवादी पार्टी ने PDA जन पंचायत के जरिए 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी का आगाज किया। कार्यक्रम में दलित, पिछड़े और वंचित समाज के मुद्दे उठाए गए। मिठाई लाल भारती ने कहा कि सत्ता की चाबी बहुजनों के हाथ में होनी चाहिए और संविधान-आरक्षण की रक्षा जरूरी है।