Maharajganj: भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार समर सिंह का कल निचलौल में धमाल, समाजवादी PDA जनचौपाल में बिखेरेंगे जलवा
भोजपुरी संगीत के ट्रेंडिंग स्टार समर सिंह का जलवा कल निचलौल में देखने को मिलेगा। रविवार शाम को दामोदरी पोखरा के खेल मैदान में आयोजित समाजवादी PDA जनचौपाल में समर सिंह अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम को खास बनाएंगे। उनके पहुंचने की खबर से भोजपुरी संगीत प्रेमियों में भारी उत्साह है। उन्होंने सभी से आयोजन में पहुंचने की अपील की है।