Akanksha Dubey केस में 3 साल बाद आएगा बड़ा फैसला, क्या CBI करेगी मामले की जांच?

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत के तीन साल बाद मामला फिर सुर्खियों में है। आज इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) उस मांग पर फैसला सुनाने जा रहा है, जिसने पूरे केस को नया मोड़ दे दिया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 8 May 2026, 9:28 AM IST
google-preferred

Mumbai: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की संदिग्ध मौत मामले में आज बड़ा दिन माना जा रहा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) अभिनेत्री की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग वाली याचिका पर फैसला सुनाने वाला है। इस मामले को लेकर तीन वर्षों से लगातार सवाल उठते रहे हैं।

जस्टिस सिद्धार्थ की अगुवाई वाली खंडपीठ इस याचिका पर सुनवाई करेगी। अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर दावा किया है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या हुई थी। इसी आधार पर उन्होंने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की है।

मां ने क्यों उठाई CBI जांच की मांग?

आकांक्षा दुबे की मां का आरोप है कि पुलिस जांच पूरी तरह निष्पक्ष नहीं रही। उनका कहना है कि कई महत्वपूर्ण तथ्यों को नजरअंदाज किया गया और मामले को जल्दबाजी में आत्महत्या बताने की कोशिश हुई।

TS Sivagnanam: किन कारणों से पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने बंगाल चुनाव परिणाम आते ही SIR ट्रिब्यूनल से काटी कन्नी

याचिका में कहा गया कि अगर स्वतंत्र एजेंसी से जांच होती है तो मौत के पीछे की सच्चाई सामने आ सकती है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने कोर्ट में पक्ष रखा। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार और CBI से भी इस मामले में जवाब मांगा गया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने 4 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

आखिर क्या था आकांक्षा दुबे मौत मामला?

26 मार्च 2023 को वाराणसी के सारनाथ इलाके स्थित एक होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे का शव संदिग्ध हालत में मिला था। पुलिस के अनुसार अभिनेत्री का शव कमरे में पंखे से लटका मिला था। घटना के बाद सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज ने मामले को और रहस्यमय बना दिया था। फुटेज में एक व्यक्ति, जिसकी पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई, आकांक्षा को होटल के कमरे तक ले जाता दिखाई दिया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि भोजपुरी सिंगर समर सिंह और आकांक्षा दुबे के बीच करीबी संबंध थे। हालांकि अभिनेत्री की मां ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया था।

लखनऊ पुलिस महकमे में हड़कंप : ड्यूटी लगाने के नाम पर IPS करते 8 लाख रुपये की उगाही? कांस्टेबल का VIDEO वायरल

समर सिंह और उसके भाई पर लगे थे गंभीर आरोप

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि दोनों उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद 6 अप्रैल 2023 को समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि करीब सात महीने जेल में रहने के बाद समर सिंह को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

Location :  Mumbai

Published :  8 May 2026, 9:24 AM IST

Advertisement