लखनऊ पुलिस महकमे में हड़कंप : ड्यूटी लगाने के नाम पर IPS करते 8 लाख रुपये की उगाही? कांस्टेबल का VIDEO वायरल

लखनऊ कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कांस्टेबल ने पुलिस विभाग के अधिकारियों, खासकर IPS अफसरों पर ड्यूटी लगाने के नाम पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 8 May 2026, 5:01 AM IST
google-preferred

Lucknow : लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में है। यहां तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर विभाग के भीतर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

“ड्यूटी लगाने के नाम पर होती है वसूली”

वीडियो में कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया कि रिजर्व पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाने के नाम पर पुलिसकर्मियों से हर महीने पैसे वसूले जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि गार्ड कमांडर के माध्यम से सिपाहियों और दीवानों से लगभग दो-दो हजार रुपये प्रति माह लिए जाते हैं।

कांस्टेबल ने वीडियो में यहां तक कह दिया कि पुलिस विभाग को काले अंग्रेज चला रहे हैं। उनका आरोप है कि गणना प्रभारी, आरआई और कई अन्य अधिकारी इस पूरी व्यवस्था में शामिल हैं और वसूली की रकम नीचे से ऊपर तक पहुंचाई जाती है।

Shahjahanpur: लखनऊ-पलिया हाईवे पर दर्दनाक हादसा: दो मासूम बच्चों के साथ दंपत्ति ने तोड़ा दम

“हर महीने लाखों की उगाही”

सुनील कुमार शुक्ला ने दावा किया कि कमिश्नरेट के एक डेटा सेक्शन में 110 से 120 गार्ड तैनात हैं, जहां करीब 500 से 550 ड्यूटी लगाई जाती हैं। उनके मुताबिक लगभग 400 पुलिसकर्मियों से हर महीने पैसे लिए जाते हैं। जिससे करीब 8 लाख रुपये की उगाही होती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई अन्य जगहों पर भी इसी तरह की अवैध वसूली का खेल चल रहा है।

मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

वीडियो में कांस्टेबल ने योगी आदित्यनाथ से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभाग के भीतर से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है, इसलिए सरकार को निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

वीडियो वायरल होने के बाद कांस्टेबल को 20 दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जांच के लिए कमेटी गठित

मामले में सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. शिप्रा पांडे ने कहा कि कांस्टेबल द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Lucknow

Published :  8 May 2026, 3:54 AM IST

Advertisement