बस्ती में सड़क हादसा: खबरों की दुनिया का चमकता चेहरा हमेशा के लिए खामोश, ट्रैक्टर की टक्कर से पत्रकार की मौत

बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में पत्रकार अरविंद की दर्दनाक मौत हो गई। वह सुबह घर से कप्तानगंज जा रहे थे। हादसे के बाद उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 14 November 2026, 12:52 PM IST
google-preferred

Basti: जिस पत्रकार के हाथों में कलम थी और आंखों में समाज की खबरों को सामने लाने का जुनून, वह शनिवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए। घर से बाइक लेकर निकले अरविंद को क्या पता था कि यह उनका आखिरी सफर साबित होगा। रास्ते में सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक पत्रकार के अचानक चले जाने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पत्रकारिता जगत और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भावनापुर स्थित एसडीजी इंटर कॉलेज के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पत्रकार अरविंद की मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक वह सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े थे। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो खाक हो जाती पूरी बस्ती, सहारनपुर में लकड़ी के कारखाने में भीषण आग से मचा हड़कंप

रास्ते में काल बनकर आया ट्रैक्टर

जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज ब्लॉक के पगार गांव निवासी पत्रकार अरविंद शनिवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर से बाइक लेकर कप्तानगंज के लिए निकले थे। वह अपने सामान्य काम से जा रहे थे। लेकिन भावनापुर स्थित एसडीजी इंटर कॉलेज के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरविंद को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। घायल अरविंद को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कप्तानगंज ले जाया गया।

Basti News

पत्रकार अरविंद की दर्दनाक मौत (IMG: Dynamite News)

पुलिस ने संभाली स्थिति

पत्रकार अरविंद की मौत की खबर फैलते ही घटनास्थल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिचित अस्पताल पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए कप्तानगंज पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

‘मैं अपनी बेटी के साथ जान दे रही हूं’, बस्ती में नदी के पास मिले कपड़े और सुसाइड नोट से मचा बवाल

अरविंद की मौत से परिवार में मचा कोहराम

अरविंद की अचानक मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस व्यक्ति के घर से निकलने पर परिवार को उसके वापस लौटने का इंतजार रहता था, अब उसी घर में उनके निधन की खबर से मातम पसरा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि सुबह घर से निकले अरविंद अब कभी वापस नहीं लौटेंगे।

Location :  Basti

Published :  14 November 2026, 12:52 PM IST

Advertisement