महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पुल तोड़कर गिरी नीचे, एक की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में तेज रफ्तार निजी बस पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। भीषण सड़क हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 14 November 2026, 12:05 PM IST
google-preferred

Maharashtra: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक तेज रफ्तार निजी बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी बस

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि बस में सवार यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कुछ ही सेकंड में सफर कर रहे यात्रियों के लिए यह यात्रा जिंदगी और मौत के बीच की जंग बन गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

महाराष्ट्र तक पहुंची झांसी पुलिस, बाप ने चुराए जेवरात, बेटा गूगल मैप से बता रहा था रास्ता; एक गिरफ्तार

एक महिला यात्री की दर्दनाक मौत

इस हादसे में सबसे दुखद खबर एक महिला यात्री की मौत को लेकर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में एक महिला ने अपनी जान गंवा दी। वहीं, बस में सवार करीब 20 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल यात्रियों को अलग-अलग तरह की चोटें आई हैं। कुछ यात्रियों को बस के अंदर फंसने की वजह से चोट लगी, जबकि कुछ लोग बस के नीचे गिरने के दौरान घायल हो गए।

Prayagraj: शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण, महाराष्ट्र के नासिक ले जाकर 20 दिन तक किया दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

बस में फंसे यात्रियों को निकाला

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। बस की हालत देखकर लोग भी सहम गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने घायलों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की। कई यात्रियों को काफी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Location :  Maharashtra

Published :  14 November 2026, 12:05 PM IST

Advertisement