Amravati Samruddhi Highway Accident: आधी रात हाईवे पर ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 5 की मौत और 21 घायल
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रात करीब 12:45 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। धामनगांव रेलवे के पास ट्रक ने बोलेरो पिकअप वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।