Shahjahanpur: लखनऊ-पलिया हाईवे पर दर्दनाक हादसा: दो मासूम बच्चों के साथ दंपत्ति ने तोड़ा दम

लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर से हुआ, जिससे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 30 April 2026, 3:51 PM IST
google-preferred

Shahjahanpur: लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर से हुआ, जिससे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निगोही निवासी अरुण कुमार अपनी पत्नी सीमा और दो बच्चों—चार वर्षीय बेटे नैतिक और छह वर्षीय बेटी दीक्षा—के साथ बाइक से खुटार में रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही वे पुवायां क्षेत्र में पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

UP Transfer Policy 2026: तबादला निति का मसौदा तैयार, इस तिथि तक होंगे तबादले

सभी की मौके पर मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि अरुण, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरा परिवार खत्म

इस हादसे ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा दुख और आक्रोश है।

शाहजहांपुर: अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं टूटने पर भड़के अखिलेश यादव, बोले शहीदों का अपमान अस्वीकार्य और घोर निंदनीय

प्रभारी निरीक्षक आर.के. रावत ने बताया कि बोलेरो चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।

Location :  Shahjahanpur

Published :  30 April 2026, 3:51 PM IST

Advertisement