हिंदी
Symbolic Photo
Shahjahanpur: शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। रावतपुर गांव के पंचायत भवन परिसर में कमलेश उर्फ कल्लू की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दोस्त अनीस को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने जो वजह बताई, उसने पूरे इलाके को चौंका दिया। अनीस ने कहा कि कमलेश उसकी पत्नी से बातचीत करता था और उसने मोबाइल पर दोनों की चैटिंग देख ली थी। इसी खुन्नस में उसने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।
शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार रात पंचायत भवन परिसर में कमलेश की हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता जितेंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। परिजनों ने पहले ही गांव में रहने वाले दोस्त अनीस पर शक जताया था। बताया गया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की और रावतपुर मोड़ से अनीस को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
शादी के साढ़े 4 साल बाद पति ने किया ऐसा कांड, बीवी ने मैनपुरी पुलिस से कहा- साहब! मुझे इंसाफ दीजिए
बातचीत के बहाने बुलाया और बरसाए ताबड़तोड़ वार
अनीस ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि कमलेश उसकी पत्नी के करीब जा रहा है। उसने दोस्त के मोबाइल में चैटिंग देखी थी और फिर उसे बातचीत करते हुए भी देख लिया था। उसी दिन से उसने हत्या की योजना बना ली। एसपी के मुताबिक 30 जनवरी की शाम करीब सात बजे अनीस कमलेश को घर से बुलाकर पंचायत भवन ले आया। दोनों बरामदे में बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक अनीस ने कमलेश के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाने शुरू कर दिए।
सिर फटा, दांत टूटे और मौके पर ही मौत
डंडों की मार से कमलेश का सिर फट गया और उसके दांत टूट गए। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद अनीस वहां से फरार हो गया और डंडे को तालाब में फेंक दिया।
पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पोस्टमॉर्टम के बाद जब देर शाम शव घर पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। पूरी रात परिवार ने रोते हुए गुजारी। रविवार सुबह भुड़िया गांव के किनारे रामगंगा नदी तट पर कमलेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
लखनऊ की जनता बोली- अब योगी सरकार पर विश्वास नहीं, सिर्फ अखिलेश यादव से उम्मीद; सिस्टम पर उठाए सवाल
आरोपी जेल भेजा गया
एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Location : Shahjahanpur
Published : 2 February 2026, 3:29 PM IST