TV Serial: नीलामी की कगार पर विरानी इंडस्ट्री, जानें क्या एक बार फिर तुलसी बनेगी मिहिर की सबसे बड़ी ताकत?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi की कहानी में बड़ा मोड़ आने वाला है। टीआरपी में दूसरे नंबर पर खिसके शो में अब तुलसी के कंधों पर पूरी जिम्मेदारी है। विरानी इंडस्ट्री को नीलामी से बचाने के लिए तुलसी बड़ा फैसला लेने वाली है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 2 February 2026, 3:57 PM IST
google-preferred

Mumbai: टीवी की दुनिया में क्योंकि सास भी कभी बहू थी की कहानी इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से भरी हुई है। मेकर्स लगातार नए मोड़ ला रहे हैं ताकि शो टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना रहे, लेकिन इसके बावजूद नागिन 7 ने इसे पछाड़ दिया है। लेटेस्ट टीआरपी रेटिंग में स्मृति ईरानी का यह आइकॉनिक शो दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

तुलसी के कंधों पर आया पूरा भार

शो में फिलहाल कहानी पूरी तरह तुलसी के इर्द-गिर्द घूम रही है। अब तक दर्शकों ने देखा कि तुलसी ने अपने सभी ऑर्डर समय पर पूरे कर लिए थे, लेकिन रणविजय उसे बर्बाद करने की साजिश रच रहा था। इस साजिश का पता मिहिर को चल जाता है और वह अजय को इसकी जानकारी दे देता है।

बड़ा ऑर्डर, लेकिन नई मुश्किल

मिहिर की मदद से तुलसी की साड़ियां सुरक्षित कंपनी तक पहुंच जाती हैं। कंपनी को तुलसी का काम इतना पसंद आता है कि उसे एक बड़ा ऑर्डर मिल जाता है। लेकिन इस ऑर्डर को पूरा करने के लिए तुलसी को ज्यादा कारीगरों, बड़े गोदाम और फैक्ट्री की जरूरत पड़ती है। अजय उसे मिहिर की कंपनी की फैक्ट्री इस्तेमाल करने की सलाह देता है, लेकिन तुलसी इसे ठुकरा देती है।

TV Serial: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में 6 साल बाद लौटी तुलसी, क्या एपिसोड में होगा बड़ा बवाल

ऋतिक की परेशानी और तुलसी का फैसला

इसी बीच ऋतिक तुलसी के पास आता है और बताता है कि विरानी इंडस्ट्री नीलामी के कगार पर है। वह तुलसी से कहता है कि वही अब कंपनी को डूबने से बचा सकती है। बेटे की परेशानी सुनकर तुलसी बड़ा फैसला लेती है और तय करती है कि वह विरानी इंडस्ट्री में ही काम करेगी।

TV Serial Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में बड़ा ट्विस्ट, एक बार फिर एक्शन मोड में आएगी तुलसी

मिहिर का बड़ा खुलासा

इधर अजय, मिहिर से फैक्ट्री को लेकर बात करता है। मिहिर साफ कहता है कि फैक्ट्री को वह नहीं, बल्कि तुलसी बचाएगी। मिहिर के मुताबिक, तुलसी यह फैसला अपने लिए नहीं, बल्कि अपने बेटे ऋतिक के भविष्य के लिए लेगी। यह सुनकर अजय भी हैरान रह जाता है।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 2 February 2026, 3:57 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement