दिल्ली में बड़ा हादसा: पहाड़गंज में निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत ढही, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत का लिंटर चढ़ाने के दौरान अचानक ढह गया। हादसे में 25 से 30 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक करीब पांच मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 15 November 2026, 6:28 PM IST
google-preferred

New Delhi: राजधानी दिल्ली में रविवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में चूना मंडी के पास निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत ढ़ह गई। इमारत ढ़हने के कारण मलबे में 15 से 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक करीब 7-8 मजदूरों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का लिंटर चढ़ाने के दौरान अचानक ढह गई। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

मलबे में कुल कितने मजूद फंसे हैं, इसकी सटीक जानकारी अभी तक सामने आ सकी है।

लिंटर चढ़ाने के दौरान अचानक ढही इमारत

जानकारी के मुताबिक, दो मंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान इमारत पर लिंटर चढ़ाया जा रहा था। काम के बीच अचानक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। इमारत गिरते ही वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

15 से 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका

इस हादसे में 25 से 30 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक करीब पांच मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है। मलबे से निकाले गए मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मलबे में कुल कितने लोग दबे हुए हैं और हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हादसा किस स्थान पर हुआ, इमारत गिरने की वजह क्या रही और अब तक कितने मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना से जुड़ी बाकी जानकारी का इंतजार है।

Location :  New Delhi

Published :  15 November 2026, 6:26 PM IST

Advertisement