Agra News: नींद में सफर कर रहे थे यात्री, अचानक ट्रक से भिड़ी मिनी बस; चीख-पुकार के बीच 13 घायल, 2 की मौत

शनिवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट पुल से गुजर रही एक बस में आग लग गई। बस से आग की लपटें उठते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 November 2026, 10:23 AM IST
google-preferred

Mathura: शनिवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट पुल से गुजर रही एक बस में आग लग गई। बस से आग की लपटें उठते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बस और यात्रियों का सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया, इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

यह है पूरा मामला

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'खजुराहो ट्रैवल्स' की यह बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से मध्य प्रदेश के छतरपुर जा रही थी, जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे। बस को छतरपुर के नौगांव निवासी मोहनलाल के बेटे जितेंद्र चला रहे थे। शनिवार देर रात, जब बस राया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राया कट पुल से गुजर रही थी, तभी बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

Deoria News: कहां छिपाया था चोरी का ई-रिक्शा चार्जर? पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा

आग की लपटें देखकर हड़कंप मच गया, यात्रियों का सारा सामान आग में जल गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार रात 1:38 बजे इस घटना की सूचना मिली। स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) और उनकी टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचित किया, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाई।

WhatsApp पर महिला से दोस्ती और फिर मिलने का बुलावा, आगरा में युवक के साथ हुआ बड़ा खेल

करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। महावन के सर्कल ऑफिसर (CO) संजीव कुमार राय ने पुष्टि की कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। दमकल विभाग की मदद से आग को बुझा दिया गया। 

Location :  Lucknow

Published :  14 November 2026, 10:18 AM IST

Advertisement