हिंदी
राजधानी लखनऊ कोहरे में डूबी (Source: Pinterest)
राजधानी लखनऊ कोहरे, धुंध और स्मॉग (Smog) की चादर में समाती जा रही है। जो लोग सुबह घर से बाहर निकले, उन्हें आगे का रास्ता देखने में काफी दिक्कत हुई। जिसके चलते वाहनों की रफ्तार भी बहुत स्लो (Slow) हो गई है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा कुछ कम हुआ, लेकिन प्रदूषण (Pollution) के चलते पैदा हुए स्मॉग, धुंध और ठंड का असर बना रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 29.4°C दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 16.4°C दर्ज किया गया। हवा में नमी (Humidity) का स्तर 49% से 94% के बीच रहा। हवा में नमी का स्तर 49% से 94% के बीच रहा। कोहरे, धुंध और स्मॉग के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी (Visibility) लगभग 150 मीटर तक ही सीमित थी। धुंध की वजह से पूरे दिन सूरज नहीं दिखा। वायुमंडल में नमी (Moisture), गिरते तापमान और प्रदूषण कणों (Pollutants) की मौजूदगी के कारण विजिबिलिटी प्रभावित हुई।
शुक्रवार की बात करें तो सबसे कम तापमान हरदोई में 14.0°C दर्ज किया गया। शाहजहांपुर में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 14.8°C रहा, जबकि बस्ती और उरई दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान 15.0°C दर्ज किया गया। कानपुर शहर में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 31.5°C और न्यूनतम तापमान 14.6°C दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की ताजा अपडेट (Latest Update) के मुताबिक, शनिवार और रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश (Light Rain) होने की संभावना है। गरज के साथ बौछारें (Thunder Showers) पड़ने की प्रबल संभावना है। इसके विपरीत, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज काफी हद तक सामान्य रहने का अनुमान है।
Location : Lucknow
Published : 14 November 2026, 8:21 AM IST