हिंदी
धूप के बीच बढ़ेगी ठंड (सोर्स-Pinterest)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में मौसम में एक बड़ा बदलाव धीरे-धीरे दिखने लगा है। राज्य की राजधानी लखनऊ सहित अधिकांश जिलों में अगले सात दिनों तक आसमान साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 नवंबर तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे फिलहाल मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय हल्की ठंड और कोहरे की दस्तक आने वाले सर्दियों के मौसम का संकेत दे रही है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार से शुक्रवार तक लखनऊ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वायुमंडलीय स्थिरता के कारण, अगले दो-तीन दिनों तक सुबह के समय कुछ देर के लिए कोहरा रह सकता है। यह कोहरा रात तक नहीं रहेगा और दिन चढ़ने के साथ अच्छी धूप निकलने की उम्मीद है।
Weather Update: 17 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट; IMD की ताजा अपडेट
मौसम में आया यह बदलाव अब तापमान के स्तर में भी साफ नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। साथ ही, न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी, जिससे ठंड और अधिक महसूस होगी।
हरदोई रहा सबसे ठंडा (सोर्स-Pinterest)
पिछले मंगलवार को लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
पूरे उत्तर प्रदेश में रातें लगातार ठंडी होती जा रही हैं। हाल के आंकड़ों के अनुसार, हरदोई राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 13.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, कानपुर में भी ठंड बढ़ गई है और रात का तापमान गिरकर 14.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि जैसे-जैसे दिन बीतेंगे, सुबह और रात के समय ठंड और अधिक बढ़ेगी।
Location : Lucknow
Published : 11 November 2026, 8:05 AM IST
Topics : Fog Alert Uttar Pradesh IMD Weather Forecast Lucknow weather update UP Weather Weather Update