यूपी में ठंड का अलर्ट! अगले हफ्ते तक कोहरे की चादर, तापमान में आएगी गिरावट; जानिए कब बढ़ेगी ठिठुरन
उत्तर प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक घने कोहरे और तापमान में गिरावट की चेतावनी जारी की है। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और बरेली जैसे जिलों में सुबह और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।