Jammu Kashmir: सेना ने कुलगाम हमले में शामिल 2 आतंकियों को मार गिराया, लश्कर कमांडर लतीफ भी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में संगठन का आखिरी सक्रिय कमांडर लतीफ भट भी शामिल है। 11 नवंबर को अखरान गांव में सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हुए हमले के बाद छह दिनों से सर्च ऑपरेशन जारी था। जानिए कैसे 15 सेकंड में 30 राउंड फायरिंग करने वाले आतंकियों तक पहुंचे सुरक्षा बल।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 16 November 2026, 2:19 PM IST
google-preferred

Jammu: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हमला कर फरार हुए आतंकियों का आखिरकार हिसाब हो गया। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में लश्कर का आखिरी सक्रिय कमांडर लतीफ भट भी शामिल है। 15 सेकंड में 30 राउंड गोलियां बरसाकर तीन जवानों को घायल करने वाले हमलावरों की तलाश में पिछले छह दिनों से अभियान चल रहा था।

दो आतंकियों का खात्मा

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के लारू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मारे गए। इनमें लश्कर का आखिरी सक्रिय कमांडर बताया जा रहा लतीफ भट भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, कुलगाम में पिछले छह दिनों से सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में जुटे हुए थे। लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा था और संदिग्ध इलाकों में घेराबंदी की गई थी।

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF Camp आतंकी हमला, तीन जवान घायल

30 राउंड गोलियां बरसाकर किया था हमला

दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 11 नवंबर 2026 को हुई थी। बुधवार को कुलगाम जिले के अखरान गांव में मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने सीआरपीएफ की नाका पार्टी को निशाना बनाया था। आतंकियों ने अचानक जवानों पर हमला कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों ने महज 15 सेकंड के भीतर करीब 30 राउंड गोलियां चला दी थीं। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग में सीआरपीएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इजरायली दूतावास के बाहर चाकूबाज नाबालिग ढेर! बेलग्रेड में आतंकी हमले की कोशिश के बाद सर्बिया में अलर्ट

छह दिन से इलाके में चल रहा था सर्च ऑपरेशन

सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां लगातार अलर्ट थीं। हमलावरों की तलाश के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। सुरक्षा बलों ने संदिग्ध ठिकानों पर नजर रखने के साथ आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज कर दिया था। यह अभियान लगातार छठे दिन भी जारी रहा।

Location :  Jammu

Published :  16 November 2026, 2:19 PM IST

Advertisement