Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF Camp आतंकी हमला, तीन जवान घायल

जम्मू कश्मीर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुलगाम में सीआरपीएफ कैंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसे एक आतंकी हमला माना जा रहा है। इस हमले में कुछ जवानों के घायल होने की खबर है।

Updated : 11 November 2026, 3:29 PM IST
google-preferred

Srinagar: जम्मू कश्मीर से आंतकी हमले की खबर सामने आ रही है। कुलगाम में सीआरपीएफ कैंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस एक आतंकी हमला माना जा रहा है। इस हमले में तीन जवानों के घायल होने की सूचना सामने है। घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया है। घायलों में एक जवान की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

इस आंतकी हमले के बाद सेना और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करने के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फायरिंग करने वाले आतंकियों की तलाश की जा रही है। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हमला दोपहर 2.15 बजे अखरान में सीआरपीएफ कैंप पर किया गया। बाइक सवार आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया। इसे एक आंतकी साजिश जा रहा है। हालांकि सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक इस हमले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सेना और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है।

हवा हुई कुछ साफ! 10 नवंबर के 307 के मुकाबले गिरकर 299 पर आया दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स

जानकारी के इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकी बाइक पर सवार होकर आए थे। बाइक सवार आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप में मौजूद जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में तीन जवानों के घायल होने की खबर है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए इस आतंकी हमले के बाद पूरे सुरक्षा तंत्र को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों लगातार आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे बौखलाए आतंकी इस तरह की कायराना वारदातों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं। अखरान इलाके में हुई इस घटना के बाद आसपास के सभी पुलिस और सैन्य थानों को सतर्क कर दिया गया है। मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त नाके लगाकर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।

पार्सल के पैसे मांगे तो डिलीवरी बॉय को पीटा, मिर्जापुर में मारपीट का वीडियो वायरल

खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि आतंकियों ने सुनियोजित तरीके से इस हमले को अंजाम दिया और भीड़-भाड़ या सुरक्षाबलों की आवाजाही का फायदा उठाकर तुरंत मौके से फरार हो गए। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का जॉइंट सर्च ऑपरेशन तेजी से चल रहा है। सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही आतंकियों को घेर लिया जाएगा और उनके इस नापाक मंसूबे का माकूल जवाब दिया जाएगा।

Location :  Srinagar

Published :  11 November 2026, 2:50 PM IST

Advertisement