26 ठिकाने, एक साथ पुलिस की दबिश… जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ यूएपीए जांच में बड़ा एक्शन
जमात-ए-इस्लामी से जुड़े यूएपीए मामले की जांच के तहत सोपोर पुलिस ने रविवार को पुलिस जिला सोपोर में 26 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, साहित्य और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। पुलिस अब जब्त सामग्री की जांच कर प्रतिबंधित संगठन से जुड़े लोगों, गतिविधियों और संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।