महाराजगंज में पिकअप और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, एक अन्य हादसे में पिकअप ने मासूम को रौंदा

महाराजगंज जिले में एक ओर जहां नगरपालिका सिसवा कस्बे के सीएचसी मोड़ पर बुधवार को एक पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई । वहीं दूसरी ओर महाराजगंज जिले के पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के गौहरपुर टोला अम्हवा गांव में बुधवार सुबह एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे की पिकअप की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 11 November 2026, 5:26 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक ओर जहां नगरपालिका सिसवा कस्बे के सीएचसी मोड़ पर बुधवार को एक पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं दूसरी ओर एक पिकअप की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Maharajganj

मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है।(img-dynamite news)

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया सीएचसी सेंटर

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब 11:30 बजे सीएचसी मोड़ के पास पिकअप संख्या UP56BT1930 और मोटरसाइकिल संख्या UP56M4406 के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र सिंह के पुत्र हिमांशु सिंह निवासी सेखुई, थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में सबया उत्तर टोला निवासी राजेश चौहान के पुत्र प्रदीप और रमेश के पुत्र सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वही सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला, दो घायल एक आरोपी गिरफ्तार

Maharajganj

पांच वर्षीय मासूम बच्चे की पिकअप की चपेट में आया (img-dynamite news-file photo)

वहीं दूसरी ओर महाराजगंज जिले के पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के गौहरपुर टोला अम्हवा गांव में बुधवार सुबह एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे की पिकअप की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी, जिसके बाद हादसे की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- बेटी की डोली उठने से पहले हादसे में पिता की मौत ने सब कुछ बदल दिया

मिली जानकारी के अनुसार, कन्हैया लाल अग्रहरि का पुत्र अंकुश उर्फ अनमोल खेलते समय अचानक सड़क पर आ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही पिकअप जिसकी संख्या UP 56 AT 3486 है, उसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत करार दी गयी।

घटना की सूचना बुधवार की सुबह करीब 10:15 बजे पुलिस को मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मासूम की मौत से गांव में भी शोक की लहर है।

Location :  Maharajganj

Published :  11 November 2026, 5:26 PM IST

Advertisement