Jammu and Kashmir: किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के 7 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम और घने जंगलों में रविवार को सुरक्षाबलों और पाकिस्तानी आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान सेना के आठ जवान घायल हो गए। घटना छात्रू क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में चल रहे तलाशी अभियान के दौरान सामने आई।