हिंदी
8 जिलों के नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर (Img: AI Generated)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। जहां प्रदेश के आठ जिलों में तैनात दस नायब तहसीलदारों का तबादला किया गया है। ट्रांसफर किये गये ज्यादातर नायब तहसीलदारों को शाहजहांपुर जनपद में भेजा गया है, जबकि एटा और खीरी में भी कुछ अधिकारियों को तैनाती मिली है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 136 तहसीलदारों का भी तबादला किया गया है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ी संख्या में तबादले देखने को मिल सकते हैं।
दरअसल, उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोग द्वारा पहले ही यह दिशा-निर्देश जारी किया गया है कि तीन साल से अधिक समय तक एक ही जगह पर तैनात अफसरों का तबादला किया जाएगा। इसके अलावा अपने गृह जनपद में तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश भी दिये गये हैं।
यह तबादला सूची भारत निर्वाचन आयोग के सर्कुलर (संख्या 437/6/1/INST/ECI/FUNCT/MCC/2026) में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जारी की गई है। 27 अक्टूबर 2026 को जारी हुए इसी सर्कुलर के आधार पर ये तबादले किए गए हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- Up Assembly Election 2027: मिशन-2027 के लिए आगरा से अखिलेश यादव ने चला बड़ा दांव
नायब तहसीलदार ब्रिजेश कुमार वर्मा का तबादला बरेली से शाहजहांपुर कर दिया गया है।
नायब तहसीलदार सतवीर सिंह का तबादला बरेली से शाहजहांपुर कर दिया गया है।
नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव का तबादला बदायूं से शाहजहांपुर कर दिया गया है।
नायब तहसीलदार लोकेश कुमार-2 का तबादला रामपुर से शाहजहांपुर कर दिया गया है।
नायब तहसीलदार राजपाल सिंह का तबादला आगरा से शाहजहांपुर कर दिया गया है।
नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार सक्सैना का तबादला गाजियाबाद से शाहजहांपुर कर दिया गया है।
नायब तहसीलदार रूपक सक्सेना का तबादला अमरोहा से शाहजहांपुर कर दिया गया है।
नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा का तबादला हाथरस से एटा कर दिया गया है।
नायब तहसीलदार अक्षय पांडेय का तबादला बहराइच से खीरी कर दिया गया है।
नायब तहसीलदार मधुरा प्रसाद का तबादला बहराइच से खीरी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- महराजगंज में तहसीलदारों की ट्रांसफर, सदर-निचलौल समेत तीन तहसीलदार बाहर, तीन नए अधिकारियों की जिले में एंट्री
Location : Lucknow
Published : 16 November 2026, 1:09 PM IST
No related posts found.