UP Transfer News 2026: बेसिक-माध्यमिक स्कूलों में सरप्लस शिक्षक सूची जारी, आपत्तियों के बाद होंगे तबादले
उत्तर प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी की जा रही है। शिक्षा विभाग आपत्तियों के निस्तारण के बाद तबादला प्रक्रिया पूरी करेगा। जरूरत वाले विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में नामांकन और नियमित उपस्थिति पर भी विशेष जोर दिया गया है।