हिंदी
बरेली-मथुरा हाईवे पर हिमाचल निवासी इलैक्ट्रिशियन की मौत
Budaun: जनपद में बुधवार को एक दुखद घटना हो गई। बरेली मथुरा हाई-वे पर ऑटो इलेक्ट्रिशियन की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शख्स के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया। कंपनी के कर्मचारियों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी।
मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के जनपद हमीरपुर थाना बड़सर गांव टंगोल निवासी कुलवंत सिंह (60) पुत्र आत्मारामकर निवासी के रूप में हुई है। वे निर्माणाधीन बरेली मथुरा हाईवे पर ऑटो इलेक्ट्रिशियन की नौकरी करते थे। जिसका ठेका कथित तौर पर सनराइज कंस्ट्रक्शन कंपनी ने ले रखा था।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार शख्स बुधवार सुबह बिनावर थाना क्षेत्र के ढकिया गांव के पास बने प्लांट पर सो रहा था। सुबह 5 बजे वह टॉयलेट को उठा तो अचानक उसको हार्ट अटैक का दौरा पड़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो। कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।
कुलवंत सिंह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहने वाले थे और रोजगार के सिलसिले में बदायूं में काम कर रहे थे। उनकी अचानक मौत की खबर से कंपनी के कर्मचारियों में शोक फैल गया। उधर, कंपनी के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को भी दे दी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुलवंत सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर कंपनी के कर्मचारियों ने परिजनों को भी सूचना दे दी।
Location : Budaun
Published : 18 November 2026, 3:53 PM IST