हिंदी
समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने एक कार्यक्रम में शिरकत की(img-dynamite news)
Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने एक कार्यक्रम में शिरकत की, जिसके दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आबिद रजा को सदर विधानसभा सीट से जिताकर विधायक बनाने की बात कही है।
सपा सांसद आदित्य यादव ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया(img-dynamite news)
आपको बता दें कि बदायूं में बीते शुक्रवार (6 नवंबर 2026) को सपा के सांसद आदित्य यादव ने हाल ही में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। जिसके चलते उन्होंने कहा कि- 2027 में आबिद रजा को बदायूं सदर विधानसभा सीट से जिताकर विधायक बनाना है।

यह भी पढ़ें- देवरिया : दीपावली पर पटाखों की दुकानों को लेकर प्रशासन सख्त, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
सपा सांसद आदित्य यादव बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और शिवपाल यादव के बेटे हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील करते हुए सदर सीट पर आबिद रजा को समर्थन देने और उन्हें जीत का आग्रह किया। स्थानीय समाचार स्रोतों ने इसे सदर सीट पर टिकट को लेकर साफ संकेत माना है।
आबिद रजा पूर्व विधायक और पूर्व राज्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 2012 में सपा के टिकट पर बदायूं सदर सीट से चुनाव जीता था और बाद में अखिलेश यादव सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा भी मिला। 2017 में वे उसी सीट से हार गए थे। सपा में उनका सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन हाल के समय में वे पार्टी के साथ सक्रिय नजर आए हैं और आदित्य यादव के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। बता दें कि उनकी पत्नी फात्मा रजा बदायूं नगर पालिका की चेयरमैन भी हैं।
इस बयान के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि इससे सदर सीट पर सपा की रणनीति साफ होती दिख रही है। हालांकि, आधिकारिक रूप से टिकट की घोषणा अभी बाकी है और पार्टी नेतृत्व अंतिम फैसला बाद में करेगा। हालांकि यह घटनाक्रम 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सामने आया है, जब सपा पीडीए के आधार पर सरकार बनाने का दावा कर रही है। आदित्य यादव पहले भी कई मौकों पर 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने की बात कह चुके हैं।
Location : Budaun
Published : 7 November 2026, 2:56 PM IST