आगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: खोया, पनीर और मिठाई समेत कुल 16 नमूने संग्रहित

उत्तर प्रदेश के आगरा के रहेलाई, बिरथला और खेरागढ़ बाजार में खाद्य सुरक्षा की टीम ने छापेमारी करते हुए, खोया और मिठाई समेत खाद्य पदार्थों के कुल 16 नमूने जब्त किए हैं, जिन्हें बाद में जांच के लिए भेजा गया

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 6 November 2026, 1:18 PM IST
google-preferred

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई है, जिसके चलते खोया विक्रेताओं और मिठाई की दुकानों से खाद्य पदार्थों के कुल 16 नमूने संग्रहित किए गए।

Agra

खाद्य सुरक्षा की टीम ने खाद्य पदार्थों के कुल 16 नमूने जब्त किए (img-dynamite news)

खेरागढ़ समेत कई जगहों पर छापेमारी

आपको बता दें कि पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खेरागढ़ बाजार, रहेलाई और बिरथला का है, जहां कई सारे खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की है। आने वाले त्योहारों से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से आगरा के आस-पास के कई इलाकों पर खराब गुड़वत्ता वाले खोया, पनीर और मिठाइयों के नमूने मिले हैं।

Agra

खाद्य सुरक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई (img-dynamite news)

खाद्य पदार्थों के कुल 16 नमूने संग्रहित

रहेलाई, बिरथला और खेरागढ़ बाजार में खाद्य सुरक्षा की टीम ने सघन निरीक्षण करते हुए, खोया विक्रेताओं और मिठाई की दुकानों से खाद्य पदार्थों के कुल 16 नमूने जैसे- लड्डू, पेड़ा, खोया, पनीर और अन्य मिठाईयां जमा किए हैं, जिन्हें बाद में जांच के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें- Dhanteras Gold Rate: धनतेरस पर सोने की कीमतों ने लगाई छलांग, पांचवें दिन भी तेजी जारी, जानिए आज के ताजा भाव

400 लीटर सरसों का तेल सीज

आगरा के नगला पदी, दयालबाग स्थित तेल प्रतिष्ठान पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है, जिसके चलते मौके से 400 लीटर सरसों का तेल सीज किया गया। बता दें कि सीज किए गए सरसों के तेल की अनुमानित कीमत 72 हजार रुपये बताई जा रही है। हालांकि आगे की कार्रवाई खाद्य प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत हो पाएगी।

यह भी पढ़ें- चीन को मक्खन लगाने के चक्कर में फंसा पाकिस्तान, ताइवानी एयरलाइंस पर वैन लगाने पर किरकिरी

वहीं आगरा में खाद्य सुरक्षा की टीम की कार्रवाई के चलते मथुरा जिले में भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने 25 क्विंटल पनीर जब्त किया, जिसके बाद उस पूरे पनीर को नष्ट भी कर दिया।

Location :  Agra

Published :  6 November 2026, 11:58 AM IST

Advertisement