हिंदी
धनतेरस के दिन सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल (Img- Dynamite News)
New Delhi: धनतेरस के दिन यानी आज सोने-चांदी की चमक बढ़ी है। अगर इस मौके पर आप भी सोना-चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो उसे पहले आज के ताजा भाव जान लें। घरेलू बाजार में त्योहारी मांग और अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की शानदार जीत ने सोने की तेजी को और बढ़ावा दिया है। जिसके चलते पांचवें दिन सोने की कीमत बढ़ी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन 5 दिनों में 24 कैरट वाला सोना 7150 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा है। वहीं 22 कैरट वाला सोना 6560 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ है। हालांकि 30 और 31 अक्तूबर को 24 कैरट वाला सोना 5070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरट वाला सोना 4650 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था। लेकिन फेस्टिव सीजन के चलते सोना महंगा हुआ।
धनतेरस के दिन 6 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरट सोने की कीमत 146,180 रुपये, 22 कैरट सोने की कीमत 134,010 रुपये और 18 कैरट सोने की कीमत 109,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने ने पकड़ी रफ्तार (Img- Pinterest)
वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरट सोने की कीमत 146,030 रुपये और 22 कैरट सोने की कीमत 133,860 रुपये और 18 कैरट सोने की कीमत 1.09,530 रुपये है। पटना और अहमदाबाद में 24 कैरट सोने की कीमत 146,080 रुपये, 22 कैरट सोने की कीमत 1,33,910 रुपये और 18 कैरट सोने की कीमत 1.09,580 रुपये है। चेन्नई में 24 कैरट वाले सोने की कीमत 1,46,030 रुपये और 18 कैरट सोने की कीमत 109,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
सोने के साथ चांदी भी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। फेस्टिव सीजन के चलते चांदी भी अपनी चमक से पीछे नहीं हट रही है। 29 से 31 अक्तूबर तक एक किलो चांदी 20000 रुपये फिसली थी, फिर चार दिन भाव स्थिर रहे और अब दो दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं। इन दो दिनों में चांदी 10100 रुपये तक महंगी हुई है। इस हिसाब से आज चांदी 100 रुपये महंगी होकर 2,10,100 रुपये प्रति किलो की कीमत में सेल हो रही है।
दिल्ली के अलावा बाकि अहम महानगरों जैसे मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव 2,10,100 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी 2,09,000 रुपये भाव में मिल रहा है। यानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के मुताबिक चेन्नई में चांदी थोड़े सस्ते भाव में बिक रही है।
Location : New Delhi
Published : 6 November 2026, 12:40 PM IST