हिंदी
त्योहारी मांग से चमका सोना (सोर्स-Pinterest)
New Delhi: धनतेरस से ठीक एक बार फिर सर्राफा बाजार में रौनक लौट आई है, लेकिन इस बार खरीदारों के लिए तस्वीर थोड़ी जुदा है। 5 नवंबर यानी धनतेरस से एक दिन पहले देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के मोर्चे पर निवेशकों और खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि इसकी कीमतों में गिरावट आई है। त्योहारी मांग और वैश्विक बाजारों के संकेतों का सीधा असर घरेलू बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत उछलकर 1,42,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बिक रहा है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,42,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और जयपुर, लखनऊ तथा चंडीगढ़ जैसे शहरों में यह दिल्ली के बराबर यानी 1,42,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
Gold Price Today: करवा चौथ पर चमका सोना, दिल्ली से पटना तक जानें 10 शहरों के ताजा भाव
सोने की कीमतों में इस तेजी की मुख्य वजह त्योहारी सीजन में बढ़ी मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आए सुधार हैं। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 4,059.95 डॉलर प्रति औंस पर है। जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की शानदार जीत के बाद डॉलर में भारी गिरावट आई, जिसका सीधा फायदा सोने की कीमतों को मिला और इसमें तेजी देखने को मिली।
आज का सोना चांदी भाव (सोर्स-Pinterest)
हालांकि, खरीदारों के लिए सबसे बड़ा सुकून देने वाला पहलू यह है कि पिछले साल की तुलना में इस बार सोने की रफ्तार कुछ थमी हुई है। ब्रिकवर्क रेटिंग्स के रिसर्च हेड राजीव शरण के अनुसार, पिछले त्योहारी सत्र के बाद से सोने में केवल 5 से 7 प्रतिशत की ही तेजी आई है, जबकि पिछले धनतेरस पर सालाना आधार पर कीमतों में करीब 65 प्रतिशत का भारी-भरकम उछाल दर्ज किया गया था। यानी इस बार कीमतों में आग जैसी तेजी नहीं है।
Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर आया बड़ा उछाल, जानिए आपके शहर में 24 कैरेट का ताजा भाव
दूसरी कीमती धातु चांदी की बात करें तो 5 नवंबर की सुबह चांदी की कीमत 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 52.23 डॉलर प्रति औंस पर चल रही है। गौर करने वाली बात यह है कि इस साल जनवरी में चांदी अपने रिकॉर्ड हाई यानी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुकी थी, जिसके मुकाबले मौजूदा कीमतें काफी नीचे हैं।
Location : New Delhi
Published : 5 November 2026, 8:39 AM IST