हिंदी
महंगे डेटा पैक से राहत (सोर्स-Pinterest)
New Delhi: अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल कम करते हैं और सिर्फ कॉलिंग के लिए बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जियो के बाद अब एयरटेल (Airtel) और वीआई (Vi) ने भी अपने ग्राहकों के लिए 84 दिन और 365 दिन की लंबी वैलिडिटी वाले नए कॉलिंग प्लान पेश कर दिए हैं। खास बात यह है कि ये दोनों ही प्लान्स केवल कॉलिंग और एसएमएस हैं, यानी इनमें आपको कोई मोबाइल डेटा नहीं मिलता है।
भारतीय टेलीकॉम विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले प्लान्स के साथ-साथ 30 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाले कम से कम एक-एक कॉलिंग प्लान बाजार में जरूर लाएं। TRAI के इसी नियम और जियो द्वारा हाल ही में पेश किए गए प्लान्स के बाद एयरटेल और वीआई ने अपने पोर्टफोलियो को अपडेट किया है।
84 दिन का प्लान: एयरटेल ने 84 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान 469 रुपये में उतारा है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 900 एसएमएस मिलते हैं। वहीं, वीआई का 84 दिन वाला प्लान 470 रुपये का है, जिसमें समान फायदे (अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 एसएमएस) मिलते हैं। जियो का यही प्लान 448 रुपये का है, जिससे एयरटेल-वीआई के ये प्लान करीब 21-22 रुपये महंगे हैं।
लंबी वैलिडिटी के कॉलिंग प्लान (सोर्स-Pinterest)
365 दिन (सालाना) का प्लान: एयरटेल और वीआई दोनों ने ही 365 दिन की पूरी वैलिडिटी वाला प्लान 1,849 रुपये में पेश किया है। इसमें सालभर के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 3,600 एसएमएस की सुविधा मिलती है। जियो ने 336 दिन का प्लान 1,748 रुपये में निकाला है, ऐसे में एयरटेल और वीआई पूरे 365 दिन (पूरा साल) की कवरेज देकर ग्राहकों को थोड़ा ज्यादा फायदा दे रहे हैं।
दिल्ली-पुणे इंडिगो फ्लाइट में टला बड़ा हादसा, यात्री ने इमरजेंसी गेट से की छेड़छाड़
इन नए प्लान्स की सबसे बड़ी खूबी या कहें कि कमी यह है कि कंपनियों ने इन्हें अपनी ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर बहुत स्पष्ट रूप से सामने नहीं दिखाया है। चूंकि ये बिना डेटा वाले प्लान हैं, इसलिए ग्राहकों को इन्हें ढूंढने और रिचार्ज कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। यदि आप इन प्लान्स का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के ऐप या पोर्टल पर थोड़ा गहराई से इनकी तलाश करनी होगी।
Location : New Delhi
Published : 4 November 2026, 11:20 AM IST
Topics : 365 days voice plan 84 days validity plan Airtel new calling plans TRAI telecom plans Vi long term plans
No related posts found.