हिंदी
विप्रज को मिली इंडिया-A टीम में जगह(X)
New Delhi: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा ऑलराउंडर विप्रज निगम की कहानी इन दिनों बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। विप्रज निगम कभी यौन शोषण और मारपीट के आरोपों में फंसे थे तो वहीं आज वह क्रिकेट में लगातार आगे बढ़ रहे हैं और एक बार फिर से इंडिया-A की टीम में उन्होंने जगह ली है। इस उपलब्धि के बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चाएं हो रही हैं और फैंस समेत आम लोग कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।
विप्रज निगम को बीसीसीआई ने 19 से 29 नवंबर 2026 तक कतर के दोहा में होने वाले ACC Rising Stars Asia Cup के लिए इंडिया-A टीम में शामिल किया है। उनके नाम का ऐलान होने के साथ उनके फैंस जहां खुश हैं वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक समय आरोपों को लेकर विप्रज चर्चा में थे। उनको लेकर कई विवाद भी सामने आए लेकिन अब ये बीती बातें हो चुकी हैं।
सबसे पहले हम बात करते हैं विप्रज से जुड़े विवादों की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2025 में एक युवती से विप्रज की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बाद में युवती ने यौन शोषण और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी। युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि विप्रज ने उससे शादी करने का वादा किया था।
युवती का आरोप था कि 29 जुलाई 2025 को विप्रज उसे नोएडा के सेक्टर 135 स्थित एक होटल में ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट की गई। युवती की शिकायत के आधार पर 16 दिसंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया था।
दूसरी तरफ, विप्रज निगम ने 8 नवंबर 2025 को बाराबंकी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि युवती अलग-अलग मोबाईल नंबर से उन्हे फोन कर रही थी और झूठे आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। उन्होंने परिवार को भी परेशान किए जाने का आरोप लगाया था।
विप्रज को इंडिया टीम-ए में मिली जगह (Img - X BCCI)
सितंबर 2026 में मामला दोबारा चर्चा में आया, जब युवती विप्रज के बाराबंकी स्थित घर पहुंच गयी। वह करीब दो से तीन घंटे तक उनसे मिलने का इंतजार करती रही। उस समय विप्रज भारतीय टीम के साथ जापान में थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवती ने कहा था की वह विवाद नहीं चाहती और सिर्फ विप्रज से बात से बात करना चाहती है। युवती ने अदालत में बयान दिया था कि उसने गुस्से में शिकायत की थी और अब कार्यवाई नहीं चाहती। उसने दुष्कर्म और मारपीट के आरोपों से भी इनकार कर दिया।
विप्रज निगम उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने क्रिकेट में की उपलब्धियां हासिल की।
क्रिकेट करियर की उपलबधियां:
यूसुफ पठान के दिवाली संदेश ने जीत लिया फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर खूब सराहना
11 सितंबर 2026 को ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी उनका चयन हुआ था। यह उनकी इंडिया-A टीम में चौथी बार जगह थी। अब बीसीसीआई ने 19 से 29 नवंबर 2026 तक कतर के दोहा में होने वाले ACC Rising Stars Asia Cup के लिए भी इंडिया-A टीम में विप्रज निगम को शामिल किया है। इस टीम की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे।
Location : New Delhi
Published : 7 November 2026, 12:58 PM IST
Topics : Barabanki BCCI Cricket News vipraj nigam