Ballia: राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में यूपी की बादशाहत, झारखंड को दी मात

बलिया में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में मिली इस कामयाबी से मेजबान टीम के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 November 2026, 5:43 AM IST
google-preferred

Ballia: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम ने कब्जा जमाया। अंडर 17 नेशनल का खिताबी मुकाबला वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेल मैदान पर शुक्रवार को खेला गया।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विजेताओं को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजन समिति की प्रशंसा की। साथ ही खिलाड़ियों को खेल भावना व अनुशासन की सीख दी।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी का शानदार प्रदर्शन

शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में निर्धारित समय तक यूपी और झारखंड की टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद मुकबला अतिरिक्त समय में खेला गया, अतिरिक्त समय में भी कोई फैसला नहीं हो सका। खिताबी मुकाबले में टाईब्रेकर भी 3-3 की बराबरी पर समाप्त हो गया। इसके बाद सडेन डेथ में भी मुकाबला एक एक की बराबरी पर रहा, जहां निर्णायक मंडल द्वारा झारखंड टीम द्वारा मिस्कंडक्ट के कारण उत्तर प्रदेश को विजेता एवं झारखंड को उपविजेता घोषित किया गया।

सेमीफाइनल में पश्चिम बंगाल को हराया

रामदहीन सिंह इंटर कॉलेज, आमघाट पर आयोजित कांस्य पदक मुकाबले में पंजाब ने पश्चिम बंगाल को 4-3 से पराजित किया। इसके पूर्व पहले सेमीफाइनल में मेजबान उत्तर प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को 1-0 व दूसरे सेमीफाइनल में झारखंड ने पंजाब को 3-2 से पराजित कर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया।

इनकी रही अहम भूमिका

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अमल कुंवर, मोहम्मद गयासुद्दीन, अजय यादव, मेहरुद्दीन, शनि कुमार, सौरभ कुमार, अजीत सिंह, चंद्रकांत राय, राजू कुमार, मोहम्मद अशफाक, संजय साहनी, धर्मवीर प्रजापति, रवि शर्मा, हाजी मुनव्वर, मनोज तिवारी, उपेंद्र शुक्ला, नवनीत व विशाल कुमार आदि ने निभाई।

इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ डॉ राजेश आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव समेत प्रतियोगितात समन्वयक मौजूद रहे।

Location :  Ballia

Published :  7 November 2026, 5:37 AM IST

Advertisement