मासूम की मौत के मामले में बड़ा एक्शन, बलिया में तीन शिक्षक पहुंचे सलाखों के पीछे

स्कूल में पढ़ने गया चौथी कक्षा का मासूम हाईटेंशन तार की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठा। बलिया के कनैला स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद अब पुलिस ने कार्रवाई की है। छात्र की मौत के मामले में दो सहायक अध्यापकों और एक शिक्षामित्र को गिरफ्तार किया गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 4 November 2026, 1:34 AM IST
google-preferred

Ballia: गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित प्राथमिक विद्यालय में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने तीन शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, दो नवंबर 2026 को कनैला प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का एक छात्र हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया था। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

मामले में कार्रवाई करते हुए तीन नवंबर को गड़वार थाने के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव ने पुलिस टीम के साथ नामजद वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

बलिया : खेत में गोबर फेंकने गई थी युवती, लौटकर इशारों में मां को बताई ऐसी बात कि मच गया हड़कंप!

गिरफ्तार आरोपी 

गिरफ्तार लोगों में विद्यालय के सहायक अध्यापक विजय शंकर पुत्र परिहार हरिजन निवासी चेतक किशोर, थाना सिकंदरपुर, सहायक अध्यापक अनिल कुमार पुत्र शिवधनी निवासी निराला नगर, थाना कोतवाली तथा शिक्षामित्र दीपचन्द्र राम पुत्र कपिल देव राम निवासी हरिपुर, थाना गड़वार शामिल हैं। तीनों की तैनाती प्राथमिक विद्यालय नौका पोखरा, ग्राम कनैला में थी।

कौन हैं IPS राजेश कुमार, जिन्होंने संभाली अरुणाचल प्रदेश के नए DGP की कमान

पुलिस का बयान 

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को दोपहर एक बजे गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध गड़वार थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 198 और 3(5) में मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय भेज दिया गया।

Location :  Ballia

Published :  4 November 2026, 1:21 AM IST

Advertisement