सहारनपुर में तेज रफ्तार कार बनी काल, पिता और कार चालक की मौत; पत्नी-बेटियां घायल, मेरठ रेफर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में बुधवार रात स्टेट हाईवे-59 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Prashant Sharma
Updated : 4 November 2026, 11:44 PM IST
google-preferred

Saharanpur: देवबंद में स्टेट हाईवे-59 पर बुधवार रात भीषण सड़क हो गया। हादसे में पिता और कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिला और उनकी दो बेटियां घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है।

हादसा रात करीब 9:30 बजे साईं धाम मंदिर के पास हुआ।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार देवबंद के मोहल्ला खानकाह स्थित अनवर शाह कॉलोनी निवासी मोहम्मद एजाज (43) बुधवार को अपनी पत्नी रिजवाना और दो बेटियों के साथ किराये की कार से मुजफ्फरनगर दवाई लेने गए थे। कार को मुकेश (45) चला रहा था। रात को परिवार दवाई लेकर वापस देवबंद लौट रहा था। इसी दौरान साईं धाम मंदिर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

दीपावली पर हादसों से निपटने की तैयारी तेज, सहारनपुर में पटाखा गोदामों पर चला अग्निशमन विभाग का चाबुक

गंभीर रूप से घायल बेटी मेरठ रेफर

अस्पताल में चिकित्सकों ने मोहम्मद एजाज और कार चालक मुकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एजाज की 18 वर्षीय बेटी आयशा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पत्नी रिजवाना और दूसरी बेटी हफसा को भी चोटें आई हैं, उनकी हालत सामान्य बताई गई है।

दिल्ली में वकीलों से अभद्रता का मामला पहुंचा सहारनपुर! सड़क पर उतरे अधिवक्ता

पुलिस की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Location :  Saharanpur

Published :  4 November 2026, 11:40 PM IST

Advertisement