हिंदी
अधिवक्ता एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन (Img : Dynamite News)
सहारनपुर : दिल्ली में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा कथित दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के विरोध में बुधवार को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर रोष जताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी एवं महासचिव पालम राणा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि दिल्ली पुलिस के एसीपी और एक अन्य पुलिस अधिकारी ने अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार और अभद्रता की। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर द्वारा कथित तौर पर अधिवक्ताओं को एके-47 की गोलियां मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित अधिवक्ता समाज में भारी रोष है।
अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने सरकार से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित दोनों पुलिस अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही अधिवक्ताओं के सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
दीपावली पर हादसों से निपटने की तैयारी तेज, सहारनपुर में पटाखा गोदामों पर चला अग्निशमन विभाग का चाबुक
इस दौरान अशोक कुमार पुंडीर, चौधरी रणधीर सिंह, अशोक पोसवाल, जयवीर सिंह पुंडीर, जमाल साबरी, देवेंद्र चौधरी, आमिर खान, अब्दुल रहमान, सतीश सहजावा, संजय वर्मा, राकेश त्यागी, अरुण चौधरी, कादिर राणा, धर्मपाल सिंह, विजय सिंह, मुकेश शर्मा, विनीत कपिल, मुंतजिर अली, जुबैर अली, अभिषेक कुमार, आवेश मलिक, जहांगीर, शुभम सिंह, जुल्फिकार, योगेंद्र कुमार, अनीता शर्मा, माया शर्मा, रेखा, रोशनी, रुमन लांबा, नेत्रपाल, नवेद खान, शिवानी टैगोर, राव खालिद, फैसल इकबाल, जावेद नंबरदार, तौसीफ चौधरी, संदीप पंवार, पूजा सैनी, सौरभ वर्मा, मनोज पुंडीर, हंसराज, रूबी, सोनू बिरला और मुकर्रम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
बा, नेत्रपाल, नवेद खान, शिवानी टैगोर, राव खालिद, फैसल इकबाल, जावेद नंबरदार, तौसीफ चौधरी, संदीप पंवार, पूजा सैनी, सौरभ वर्मा, मनोज पुंडीर, हंसराज, रूबी, सोनू बिरला, मुकर्रम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
Location : Saharanpur
Published : 4 November 2026, 9:25 PM IST