सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर जाना होगा आसान, सेतु निर्माण का डीएम ने लिया जायजा, दिए ये निर्देश
सहारनपुर में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने भूरादेव मंदिर से मां शाकुंभरी देवी मंदिर तक बन रहे सेतु, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। काम की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने अतिरिक्त मैनपॉवर और मशीनें लगाकर तय समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए।