हिंदी
महाशिवरात्रि से पहले मुजफ्फरनगर में डीआईजी अभिषेक सिंह ने कावड़ मार्ग पर फ्लैग मार्च किया। सीसीटीवी निगरानी, डॉग स्क्वायड और भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि पूरे सहारनपुर परिक्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
हाई अलर्ट
Muzaffarnagar: महाशिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। मुजफ्फरनगर में देर शाम सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी अभिषेक सिंह ने भारी पुलिस बल, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ कावड़ मार्ग पर फ्लैग मार्च किया। प्रशासन का साफ संदेश है कि महाशिवरात्रि का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराया जाएगा।
सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी अभिषेक सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर और अन्य अधिकारियों के साथ नगर के प्रमुख इलाकों का भ्रमण किया। खासतौर पर शिव चौक और कावड़ मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल भरकर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की ओर रवाना होते हैं और मुजफ्फरनगर से होकर गुजरते हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद अहम हो जाती है।
महाशिवरात्रि से पहले मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट। डीआईजी अभिषेक सिंह ने कावड़ मार्ग पर भारी पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ फ्लैग मार्च किया। सीसीटीवी से निगरानी, शिव चौक पर खास सुरक्षा और महिलाओं के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड तैनात।@muzafarnagarpol… pic.twitter.com/3WojqW07kl
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 14, 2026
शिव चौक पर कांवड़ियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है और डाक कांवड़ ने भी रफ्तार पकड़ ली है। अधिकतर श्रद्धालु शिव चौक की परिक्रमा कर आगे बढ़ते हैं। इसलिए इस क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माना जा रहा है।
प्रशासन की ओर से पूरे कावड़ मार्ग को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। इन कैमरों का कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में बनाया गया है। जहां से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। मंदिरों और शिवालयों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
UP Crime News: मुजफ्फरनगर में दो पक्षों में मारपीट, दुल्हन के ससुराल पहुंचते ही हुआ संघर्ष, कई घायल
महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि रात से ही जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लाइनें लगनी शुरू हो जाएंगी। इसलिए सभी व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त कर ली गई हैं।
प्रशासन का दावा
डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि पूरे सहारनपुर परिक्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और सभी ड्यूटी पॉइंट पर पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रशासन का दावा है कि महाशिवरात्रि का पर्व सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।