पहले आवाज देकर बुलाया, फिर गोली मारकर हत्या! मुजफ्फरनगर में मंदिर के पुजारी की मौत
मुजफ्फरनगर के भौराकलां में मंगलवार रात आईटीआई कॉलेज के शिव मंदिर में 81 वर्षीय पुजारी स्वामी देवानंद भारती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो अज्ञात हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। DIG अभिषेक सिंह और SSP सूरज कुमार राय मौके पर पहुंचे। हत्याकांड की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।