थाईलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी!, युवकों को बंधक बनाकर विदेशी ठगों को बेचने का आरोप

मुजफ्फरनगर में विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी और मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि एजेंट ने थाईलैंड भेजने के नाम पर पैसे लेकर उन्हें कंबोडिया में साइबर ठगों के हाथ बेच दिया, जहां मारपीट और बंधक बनाकर रखा गया। पीड़ितों ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 23 February 2026, 7:48 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और मानव तस्करी जैसे गंभीर मामले की चर्चा है। इस मामले में पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक एजेंट नें थाईलैंड में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपए लेकर भेजा, लेकिन वहां जाकर उन्होंने हमें कम्बोड़िया के चीनी और पाकिस्तानी साइबर ठगों को बेच दिया। पाकिस्तानी ठग हमें भूखा रखते थे। मारपीट करते थे और छोड़ने के बदले पैसों की डिमांड करते थे। हमने अपने घर से पैसे मांगवाए उसके बाद हमको उन्होंने छोड़ा। पीड़ितों ने इसकी शिकायत एजेंटों से की, तो उन्होंने किसी तरह की बात से इंकार कर दिया जिसके बाद जनपद के थाना तीतावी क्षेत्र के ग्राम बघरा निवासी पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

800 डॉलर प्रतिमाह वेतन का लालच दिया

पीड़ित छम्मन खाँ ने आरोप लगाया है कि गांव के ही इंतजार सैफी और उसका रिश्तेदार इमरान सैफी निवासी कस्बा बुढाना ने उनके पुत्रों उमर खाँ और अजीम सैफी को थाईलैंड में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि 800 डॉलर प्रतिमाह वेतन का लालच देकर पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराए गए और फिर किस्तों में करीब पंद्रह लाख रुपये वसूल लिए गए।

चन्दौली में भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत कई घायल, एक की गई जान; मची अफरा-तफरी

परिजनों का आरोप है कि युवकों को टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड भेजा गया। टिकट में कथित गड़बड़ी के बाद दोबारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक भेजा गया। वहां से उन्हें सीमा पार ले जाकर म्यांमार के के.के. पार्क क्षेत्र स्थित एक कथित स्कैम सेंटर में बंधक बनाकर रखा गया।

हथियारबंद करते थे मारपीट

पीड़ित परिवार का आरोप है कि वहां हथियारबंद विदेशी लोगों ने युवकों के साथ मारपीट की और एक युवक के पैर का लिगामेंट तक तोड़ दिया गया। बाद में युवकों ने फोन पर बताया कि उन्हें मोटी रकम लेकर “बेच” दिया गया है और भारत लौटने के लिए अतिरिक्त पैसे की मांग की जा रही है।
बेटों की जान बचाने के लिए परिजनों ने आरोपियों को कथित तौर पर 12 लाख 50 हजार रुपये और दे दिए। परिवार का दावा है कि उनके पास ऑनलाइन लेनदेन के रिकॉर्ड, वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग और मेडिकल दस्तावेज मौजूद हैं।

Nepal Curfew: कड़ी पाबंदियां; बीरगंज में धारा 6(A) के तहत अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू, जानें क्या है पूरी खबर

फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कानूनी कार्रवाई की बात करने पर आरोपियों ने फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से आरोपियों इंतजार सैफी और इमरान सैफी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है, साथ ही विदेशों में फर्जी नौकरी के नाम पर चल रहे गिरोह की गहन जांच कराने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और मानव तस्करी जैसे गंभीर मामले की चर्चा है। इस मामले में पीड़ितोंने आरोप लगाया है कि उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की गई। इतना ही नहीं, बंधक बनाकर विदेशी ठगों को भी बेच दिया।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 23 February 2026, 7:48 PM IST

Advertisement
Advertisement